ग्वालियर गिर्द: गाड़ी खड़ी करने को लेकर पड़ोसियों में जमकर हुई लात-घूंसे से मारपीट, वीडियो वायरल
उपनगर ग्वालियर के किला गेट इलाके में पड़ोसियों के बीच गाड़ी खड़ी करने के विवाद में जमकर लात घूंसे चले। इसमें पिता पुत्र की जमकर कुछ लोगों ने मारपीट की। यहां पड़ोसियों के बीच गाड़ी खड़ी करने के अलावा मकान के निर्माण को लेकर भी विवाद चल रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्षों में शुक्रवार दोपहर झगड़ा हुआ है। झगड़े का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।