बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षित किये गये जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट
आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तिम दिन प्रथम सत्र में विधानसभा क्षेत्र कैसरगंज तथा द्वितीय सत्र में विधानसभा क्षेत्र मटेरा एवं बहराइच सदर अन्तर्गत गठित ज़ोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया।