हाथरस: गांव गढ़ी रुस्तम में विवाहिता की फांसी से मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर हत्या का लगाया आरोप
जनपद हाथरस के गांव गढ़ी रुस्तम में एक विवाहिता जास्मिन पत्नी ईशान की फांसी लगाने से मौत की घटना प्रकाश में आई है। मृतक विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। विवाहिता के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर इलाका पुलिस ने विवाहिता के शव का पंचायतनामा भरकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है।