हाथरस: गांव खेड़ा परसौली में बेखौफ चोरों ने 14 नलकूपों के तार चोरी कर फरार हुए, विद्युत आपूर्ति ठप, थाने में की गई शिकायत
चंदपा के गांव खेड़ा परसौली में वेखोफ़ चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह अब शहर को छोड़ देहात में भी अपनी चोरी की वारदातों को अंजाम देकर मौके से फरार हो रहे हैं चोरों ने 14 नलकूपों के तारों को चोरी कर वारदात को अंजाम दे डाला जिससे खेती के लिए नलकूपों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई रविवार को दोपहर 1:30 बजे के लगभग ग्रामीणों ने इस मामले की थाने में शिकायत दी है!