धरहरा: जमालपुर: भूमि विवाद में सेवानिवृत्त महिला रेल कर्मी की पीट-पीटकर हत्या
ताजा मामला मुंगेर के धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ईटवा पंचायत स्थित रजक टोला पचरुखी का है जहां पड़ोसीयो ने भूमि विवाद में सेवानिवृत्त महिला रेल कर्मी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद छेत्र में सनसनी फैल गई वही घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़ फरार हो गए।घटना की सूचना पर धरहरा थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर एक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।