धरहरा: जमालपुर: अगवा कर ले जा रही दो युवती ट्रेन से बरामद।
क्यूल-जमालपुर रेल खंड अंतर्गत धरहरा स्टेशन पर भागलपुर दानापुर इंटरसिटी ट्रेन से आरपीएफ द्वारा सूचना के आधार पर अगवा कर ले जा रहे दो युवती को बरामद किया गया साथ ही अगवा कर ले जा रहे दो युवक एक महिला को गिरफ्तार किया गया। बरामद युवती भागलपुर के पिरपैती की रहने वाली है। मामले को लेकर आरपीएफ द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है