धरहरा: बारीचक गांव से नाबालिग लापता,परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका
धरहरा थाना क्षेत्र के अमारी पंचायत स्थित बारीचक गांव से बीते 13 अप्रैल को एक नाबालिग लापता हो गया।घटना के बाद परिजनों ने नाबालिक की काफी खोजबीन की परंतु कुछ पता नहीं चला वही परिजनों का हाल-बेहाल है।परिजनो द्वारा अपहरण की आशंका जताई गई है।मामले को लेकर परिजनों द्वारा धरहरा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है।