हुसैनाबाद: हुसैनाबाद में पत्रकारों पर हमले के विरोध में प्रदर्शन, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
हुसैनाबाद (बुधवार दोपहर): हजारीबाग में कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर हुसैनाबाद में पत्रकारों और सामाजिक संगठनों ने कड़ा विरोध जताया। इस घटना से पत्रकार समाज में भारी आक्रोश देखा गया। प्रगतिशील पत्रकार मंच के नेतृत्व में एकजुट होकर प्रतिनिधियों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही राज्यपाल के नाम