गुना नगर: वंदना कान्वेंट स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, बच्चों में मची चीख-पुकार, कई घायल, अभिभावकों और स्टाफ में झड़प
शहर के वंदना कान्वेंट स्कूल में सोमवार सुबह मधुमक्खियों के अचानक हमले से हड़कंप मच गया। इस घटना में कई बच्चे, शिक्षक और एक अभिभावक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अभिभावकों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्कूल प्रबंधन पर सवाल उठाए।