खंडवा नगर: शराब ठेकेदार के इशारे पर पुलिसिया दबिश! आदिवासी परिवार से मारपीट के आरोप में ASI लाइन अटैच खंडवा SP ने दिए जांच के आदेश
खंडवा जिले के कुमठी गांव में एक आदिवासी परिवार के घर कथित तौर पर शराब कारोबारियों के लोगों के साथ पुलिसकर्मी द्वारा दबिश देने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मामले में बोरगांव चौकी के एसी वीरेंद्र बिसेन को लाइन अटैच कर दिया गया है, जबकि मौके पर पहुंचे कांस्टेबल गौरीशंकर और शराब कारोबार से जुड़े एएसआई के बेटे गौरव की भूमिका की भी जांच शुरू हो गई है।