नौरोजाबाद: विंध्या कॉलोनी में युवक के साथ 3 आरोपियों ने मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी, अपराध दर्ज
नौरोजाबाद थानांतर्गत विंध्या कॉलोनी में 25 वर्षीय आशीष रजक के साथ योगेश सिंह,संजय सिंह और शिव मुकुंद ने गालीगलौज कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। तीनो आरोपियो के खिलाफ BNS की धारा 296,115(2),351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। विवेचना SI अमित पटेल के द्वारा की जा रही है।