नौरोजाबाद: जोहिला पेट्रोल पंप के पास ट्रेन की चपेट में आने से मृत महिला की हुई शिनाख्त, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
टीआई नौरोजाबाद राजेश चन्द्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि नौरोजाबाद थानान्तर्गत जोहिला पेट्रोल पंप के पास ट्रेन की चपेट में आने से हुई अज्ञात महिला की मौत के मामले में शव की शिनाख्ती हो गई है।उक्त शव ग्राम बरबसपुर थाना पाली निवासी 60 वर्षीय राम बाई बैगा का था। पीएम उपरांत शव परिजनों को सौप दिया गया है।मामले की विवेचना जारी है।