नौरोजाबाद: छोटी मोहनी में एक महिला ने दूसरी महिला के साथ गाली-गलौज कर की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी
नौरोजाबाद थानान्तर्गत ग्राम छोटी मोहनी में यशोदा झारिया पति स्व रूपलाल झारिया के साथ दुर्गा झारिया ने गालीगलौज कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। सूचना उपरांत दुर्गा के खिलाफ 294,323,596 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। विवेचना जारी है।