सिमडेगा पुलिस लाइन में शुक्रवार रात 8 बजे होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस मौके पर उपायुक्त कंचन सिंह और पुलिस अधीक्षक ने स्वयं अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को भोजन परोसकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में जिले के कई पुलिस अधिकारी, जवान और कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।