पचपदरा: हाई कोर्ट के आदेश के बाद भगवतसिंह ने बालोतरा प्रधान का पदभार संभाला
बालोतरा पंचायत समिति में करीब छह माह से चले आ रहे सियासी खींचतान और कानूनी रस्साकशी का अंत हो गया है। बुधवार सुबह 11.00 बजे भगवतसिंह ने पुनः पंचायत समिति प्रधान का पदभार ग्रहण किया। यह कार्रवाई राजस्थान हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेशों की पालना में की गई है। समर्थकों में खुशी की लहर देखने को मिली।