होशंगाबाद नगर: बीटीआई में कोतवाली पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 16 पेटी अवैध शराब और कार को किया जब्त
मंगलवार को नर्मदापुरम कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए 16 पेटी अंग्रेजी शराब और एक कार जब्त की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक स्विफ्ट डिजायर कार में अवैध शराब ले जाई जा रही है। बीटीआई नर्मदा मंदिर के पास घेराबंदी कर वाहन की तलाशी लेने पर 140.4 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये है।