काराकाट: काराकाट थाना क्षेत्र के इटढिया गांव के किशोर गोप के आश्रित को मिला मुआवजा, पानी में डूबने से हुई मौत
Karakat, Rohtas | Apr 20, 2026 काराकाट थाना क्षेत्र के इटढिया गांव में पानी में डूबने से मृत किशोर गोप उर्फ रामेश्वर यादव के परिवार को प्रशासन ने चार लाख रुपये की राहत राशि प्रदान की है। नवंबर 2024 में उनकी असमय मृत्यु हो गई थी। प्रभारी अंचल अधिकारी आरओ सह ध्रुव कुमार ने इटढिया गांव स्थित सरपंच कार्यालय में मृतक की आश्रित रेखा देवी को चेक सौंपा। यह मुआवजा वाद संख्या 2/25-26 के तहत दिया गय