बसंतपुर: सुपौल डीएम सावन कुमार ने अभियंताओं के साथ नेपाल स्थित पूर्वी कोसी तटबंध का किया निरीक्षण, कहा - तटबंध सुरक्षित
सुपौल डीएम सावन कुमार ने कोसी नदी के नेपाल स्थित पूर्वी कोसी तटबंध के संवेदनशील स्परों और तटबंध के विभिन्न बिंदुओं का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने तटबंध के अतिसंवेदनशील बिंदुओं जैसे 26.40, 26.88 किमी स्पर के साथ साथ नेपाल बांध के 21 नंबर स्पर का निरीक्षण किया. इस दौरान वे जल अधिग्रहण बराहक्षेत्र तक गए और नदी के भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली.