जबलपुर: रांझी पुलिस ने शातिर बदमाश को देशी कट्टा और कारतूस के साथ पकड़ा, आरोपी पर पहले से 17 अपराध दर्ज, निकाला जुलूस
थाना प्रभारी रांझी उमेश गोल्हानी ने बताया कि 17 अप्रैल 2026 की रात पेट्रोलिंग के दौरान मड़ई ऑटो स्टैंड के पास सफेद टी-शर्ट और काला लोवर पहने एक युवक पुलिस को देखकर पान के टपरे के पीछे छिपने लगा। संदेह होने पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। जिसकी तलाशी लेने पर एक कट्टा मय कारतूस बरामद किया गया।