कर्वी: चित्रकूट में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, आरसेटी में शुरू हुआ ब्यूटी पार्लर व सिलाई प्रशिक्षण
चित्रकूट शुक्रवार दोपहर 12 बजे आरसेटी में ब्यूटी पार्लर एवं महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ,डीएम पुलकित गर्ग और आकांक्षा समिति अध्यक्षा चारु चांदवानी ने किया। डीएम ने प्रशिक्षणार्थियों के उत्पादों का निरीक्षण कर कौशल विकास को आत्मनिर्भरता की आधारशिला बताया। उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।