पटेरा: रकम चुकाने पर भी रुसल्ली के किसान को व्यापारी भाइयों ने जेवर नहीं दिए, हटा थाने में रिपोर्ट दर्ज
Patera, Damoh | May 2, 2026 पटेरा ब्लॉक के रुसल्ली गांव निवासी किसान अजय से हटा के व्यापारी द्वारा गिरवी की रकम लेने के बाद भी जेवर नहीं लौटाये जाने पर पीड़ित किसान ने हटा थाना पुलिस को आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया,आरोप है कि किसान ने शादी की जरूरत के लिए pwd दफ्तर के पास दुकान संचालक से 15 हजार नकद लेकर जेवर गिरवी रखा और दो दिन बाद ही 16 हजार नकद चुकाने के बाद भी जेवर बापिस नहीं दिए।