पूरनपुर: छात्रा से छेड़छाड़ की तहरीर बदलवाने का आरोप, चाकू से हमले के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर में सीओ ऑफिस के सामने दुकानदार और उसके बेटे पर हुए चाकू हमले के मामले में पुलिस कार्रवाई विवादों में घिर गई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि छात्रा से छेड़छाड़ की बात शामिल तहरीर बदलवाकर पुलिस ने केवल मारपीट और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। बताया गया कि ग्राम सिमरिया ता. महाराजपुर निवासी इमरान और अरहान ने पुरानी रंजिश में हमला किया।