सावर: ग्राम पंचायत गुलगांव में सरपंच (प्रशासक) की मनमानी का आरोप, ग्रामीणों ने आईटी सेंटर पर धरना प्रदर्शन किया
Sawar, Ajmer | May 20, 2026 गुलगांव में सरपंच(प्रशासक) की मनमानी के चलते ग्रामीणो ने बुधवार को सुबह करीब 10 बजे आईटी सेंटर के मुख्य द्वारा पर ताला लगा दिया।सरपंच(प्रशासक)नीरज चौधरी पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन करने के साथ मांगो को लेकर धरने धरने पर बैठ गए।ग्रामीणो ने आरोप लगाया कि नीरज चौधरी की मनमानी और तानाशाही से परेशान होकर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे।