ठाकुरद्वारा: डिलारी-करनपुर मार्ग पर चांदखेड़ी के जंगल में पेट्रोल पंप के सामने ई-रिक्शा की टक्कर से महिला की हुई मौत
डिलारी-करनपुर मार्ग पर चादंखेड़ी के जंगल में पेट्रोल पंप के सामने करनपुर से डिलारी आ रही गन्ने से भरे ई-रिक्शा ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में अंशु कुमारी (22) की मौत हो गई। चालक ई-रिक्शा को छोड़कर भाग गया। अंशु कुमारी अमीरपुर थाना स्योहरा जनपद बिजनौर की रहने वाली थीं।