ठाकुरद्वारा: मुरादाबाद हाईवे पर ट्रैक्टर एजेंसी के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवक की डंपर की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है कोतवाली के गांव कालेवाला निवासी विजेंद्र उर्फ नीरज (28) उत्तराखंड की एक फैक्टरी में काम करता था। गांव के विशाल की शादी में उत्तराखंड के जसपुर गया था। बाइक से घर लौट रहा था।