जनपद ललितपुर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चल रहा है उसी क्रम में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, ललितपुर के निर्देशन में एक शातिर पशु तस्करों के गिरोह का पर्दाफास किया गया है और इसमें एक पिकअप के साथ तीन बकरीयों की बरामदगी करते हुए 09 शातिर पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया । थाना तालबेहट पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस के सहयोग से इस कार्यवाही को किया गया है । प्रारंभिक पूछताछ में ये मालूम चला है कि तालबेहट, पूराकला और बार सहित आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले ये शातिर अभियुक्त आसपास के थाना क्षेत्रों से और जनपदों से पशुओं की चोरी करते थे, जिन्हे एक स्थान पर लेजाकर पिकअप जैसे वाहन में लादकर अन्य जनपदों में और अन्य स्थानों पर तस्करी करके ले जाकर उन्हें बेच देते थे, जिसके सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी तालबेहट श्री आशीष मिश्र द्वारा दी गयी बाइट ।
87 views | Lalitpur, Uttar Pradesh | Jul 8, 2026