खंडवा नगर: केवल राम चौक पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, प्रताप मंडल टीम ने 30 फीट ऊंची मटकी फोड़कर जीता ₹60 हजार का इनाम
केवलराम चौक: शनिवार रविवार की रात 1.30 बजे प्रताप मंडल ने 30 फीट ऊंची मटकी फोड़ी खंडवा शहर में जन्माष्टमी पर शनिवार को विभिन्न स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। रात 11.30 बजे माता चौक पर बुरहानपुर की टीम, रात 12.30 बजे सिनेमा चौक, शनि मंदिर, बड़ाबम चौक और मां नवचंडी क्षेत्र की दही हांडी गोविंदाओं की टोली ने फोड़ी।