उत्तराखंड में SIR के पूरा, 9 लाख 31 हजार वोटर हटे, आपका बचा या कटा ?
देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 3 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। अंतिम सूची के अनुसार प्रदेश में कुल 71 लाख 58 हजार 949 मतदाता हैं।
SIR अभियान के दौरान प्रदेश में 9 लाख 31 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। अब पात्र लोगों को दोबारा मतदाता सूची में शामिल करने के लिए निर्वाचन आयोग विशेष अभियान चलाने जा रहा है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत उत्तराखंड में 7 अक्टूबर से प्रदेशभर में एक महीने तक विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर एएसडीडी (Absent, Shifted, Dead, Duplicate) श्रेणी में चिन्हित 8 लाख 26 हजार 977 और Ineligible श्रेणी में चिन्हित 97 हजार 186 मतदाताओं की जानकारी जुटाएंगे।
जांच के दौरान यदि कोई व्यक्ति पात्र पाया जाता है तो उससे फॉर्म-6 भरवाया जाएगा। इसके बाद पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
#Uttarakhand #SIR #VoterList #VoterVerification #ElectionCommission #Dehradun #UttarakhandNews #मतदातासूची #एसआईआर #pahadsamachar