महोबा: मुढ़ारी गांव के पास ब्रेकर पर उछलकर बाइक सवार महिला गिरी, गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | Apr 26, 2026 महोबा जनपद के अजनर थाना क्षेत्र के अकौना गांव निवासी 48 वर्षीय फूलारानी पत्नी कुंजीलाल बाइक में सवार होकर अपने गांव से मुढ़ारी गांव जा रही थी। तभी मुढ़ारी गांव के पास ब्रेकर पर बाइक सवार महिला उछलकर गिर गई और हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा घायल महिला का इलाज किया जा रहा है।