कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा के द्वारा सोमवार को शाम 5:00 बजे सीएम हेल्पलाइन में ग्राम पिपलिया कलां के जमुना प्रसाद सेन की शिकायत लंबित रहने पर जल निगम विभाग नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने विवाह प्रमाण पत्र उपलब्ध न करने पर ग्राम पंचायत भ्याना के सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला अधिकारी को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।