जशपुर: गौरव पथ के खुले डिवाइडर बंद करने के निर्देश सांसद राठिया ने दिए
जशपुर जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया ने जशपुर शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर अहम निर्देश दिए। बैठक के दौरान गौरव पथ के डिवाइडर खुले होने का मामला सामने आया, जिस पर उन्होंने कलेक्टर रोहित व्यास को डिवाइडर बंद कराने के निर्देश दिए। जशपुर जनसंपर्क अधिकारी से बुधवार की शाम चार बजे