विदिशा नगर: 12 महीने से पानी में डूबी सड़क, शिकायतों के बाद भी नगर पालिका नहीं जागी
शिवाजी चौक से सांकल कुआ और स्कंद माता मंदिर को जोड़ने वाली सड़क पर सालभर पानी भरा रहने से लोगों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।शनिवार दोपहर 12 बजे स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार नगर पालिका, पार्षद और जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। नाली का पानी सड़क पर फैलने से आवागमन प्रभावित हो रहा है।