सोहागपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर पालिका सभागार में ज्ञान संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया
शहडोल रविवार को लगभग 1:00 बजे नगर पालिका कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिका सभागार में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा भंडारी के मार्गदर्शन में ज्ञान संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य नगर क्षेत्र में कार्यरत महिला सफाई मित्रों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं को जागरूक करना।