नगर सहित पूरे क्षेत्र में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। शासकीय एवं निजी संस्थानों में संस्था प्रमुखों द्वारा आन-बान-शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी गई। समारोहों में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति और वीरता से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।