आगरा: सिकंदरा आवास विकास स्थित आदिशक्ति मंदिर में चोरी, देवी का छत्र व नाग देवता की प्रतिमा शातिर चोर ले गया, CCTV में कैद
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित आवास विकास के आदिशक्ति मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। एक शातिर चोर देवी का छत्र, नाग देवता की प्रतिमा और अन्य सामान चोरी कर ले गया। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मंदिर कमेटी ने थाने में तहरीर दी है, पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।