बालाघाट: मेहंदी की रात बना मौत का मंजर, प्रेमिका की शादी में पहुंचे तरुण को भाइयों ने उतारा मौत के घाट
बालाघाट जिले में एक शादी की रात उस वक्त चीखों और मातम में बदल गई, जब अपनी प्रेमिका से आखिरी बार मिलने पहुंचे 23 वर्षीय तरुण लिल्हारे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जिस मंडप में शहनाइयां गूंज रही थीं, वहीं कुछ दूरी पर प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत लिखा जा रहा था। इस मामले का पुलिस ने कंट्रोल रूम बालाघाट में 8 मई की शाम आयोजित कर खुलासा किया है। बता दें कि, खैरलां