बरेली: बरेली में देर रात पुलिस मुठभेड़ में 14 मुकदमों वाला शातिर गौकश वसीम पैर में गोली लगने से गिरफ्तार
बरेली से बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना बारादरी पुलिस और एक शातिर गौकश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक रात करीब 2 बजे हारुनगला-भरतौल रोड पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। जब पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर