भदेसर: धरोल गांव के पास भीषण सड़क हादसे में बेकाबू ट्रोले ने बाइक सवार दंपती को कुचला, शिक्षक समेत 2 की मौत, चालक फरार
शैलेंद्र जैन ने गुरुवार शाम 7 बजे बताया कि चित्तौड़गढ़-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भदेसर थाना क्षेत्र के धरोल गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार महिला और पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बारा निवासी सुरेंद्र मीणा के रूप में हुई, जो भिंडर क्षेत्र के खेता खेड़ा गांव में शिक्षक थे। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा