पन्ना: बीएससी छात्रा की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया
Panna, Panna | Apr 17, 2026 "पन्ना के राजा बाबू कॉलोनी में 22 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। बीएससी की छात्रा पुष्पा अहिरवार का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने सागर में पढ़ रहे युवक विकास अहिरवार पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।"