शिवपुरी: सिरसौद में लगातार बिजली कटौती पर सरपंच भड़के,विधुत विभाग को सुनाई खरी खोटी
शिवपुरी जिले के सिरसौद गांव में लगातार हो रही विद्युत कटौती को लेकर रविवार दोपहर करीब 1 बजे सरपंच अंतरसिंह लोधी ने जिम्मेदार विद्युत विभाग के अधिकारियों से फोन पर नाराजगी जताई। सरपंच ने कहा कि लगातार बिजली कटने से गांव की नल-जल योजना प्रभावित हो रही है, जिससे ग्रामीणों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली बंद।