सांगानेर: मुहाना में पत्नी से परेशान पति ने जहर खाकर की आत्महत्या, बहन को व्हाट्सएप पर भेजा सुसाइड नोट, पिता ने हत्या का जताया शक
जयपुर के मुहाना थाना इलाके में पत्नी से परेशान होकर पति के जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया हैं। एक युवक ने पहले अपनी बहन को वाट्सएप पर मैसेज किया, फिर जहर खाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड मैसेज में लिखा- मैं अपनी जान देने जा रहा हूं, पत्नी ने बहुत परेशान कर रखा है। मुहाना थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।