🚨 अल्मोड़ा: गहरी खाई में मिला ग्राम गज़ार के डंपर चालक जसवंत सिंह का शव
अल्मोड़ा के भतरोजखान क्षेत्र में कुमेरिया डेन रिजॉर्ट के पास एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक के लापता होने की सूचना पर SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया।
SDRF भिक्यासैंण की टीम ने तलाश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त डंपर के चालक का शव गहरी खाई में बरामद किया। टीम ने रोप की मदद से दुर्गम खाई से शव को सुरक्षित बाहर निकाला और आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय डंपर में केवल चालक ही सवार था। हादसे में चालक की मृत्यु हो गई।
मृतक की पहचान जसवंत सिंह (36), पुत्र गोपाल सिंह, निवासी ग्राम गजार, तहसील चौखुटिया, जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है।
#Almora #SDRF #Uttarakhand #RoadAccident #RescueOperation #newsmafiya
Dehradun, Dehradun | Sep 13, 2026