सहार: सहार के प्रद्युमन कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय में चयनित होकर गांव का मान बढ़ाया, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत
Sahar, Bhojpur | Jul 13, 2025 सहार प्रखंड अंतर्गत पेरहाप गांव के होनहार युवा प्रद्युमन कुमार ने अपने मेहनत और लगन के बल पर केंद्रीय गृह मंत्रालय, नई दिल्ली में स्टेनोग्राफर पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। खास बात यह है कि प्रद्युमन ने यह सफलता बिना किसी ट्यूशन या कोचिंग के प्राप्त की है।प्रद्युमन कुमार के पिता धर्मेन्द्र यादव और माता प्रतिमा देवी हैं।