सहार: सहार में बालू माफियाओं ने पुलिस पर किया हमला, जब्त ट्रैक्टर लेकर फरार, एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
Sahar, Bhojpur | Jul 12, 2025 सहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बालू माफियाओं ने पुलिस पर हमला बोल दिया। यह घटना सुबह करीब 7 बजे की है जब सहार थाना की गश्ती टीम ने एक बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़कर जब्त किया था।सूचना मिलते ही करीब 10-15 की संख्या में बालू माफिया मौके पर पहुंच गए और जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाने की कोशिश करने लगे।