सहार: राजस्व अधिकारी निर्मल चौधरी का हार्ट अटैक से निधन, गांव में शोक की लहर, ईमानदार और सरल स्वभाव के अधिकारी थे
Sahar, Bhojpur | Jul 11, 2025 पावना गांव निवासी एवं बिहार सरकार में कार्यरत राजस्व अधिकारी निर्मल चौधरी का आकस्मिक निधन हो गया। वे दरभंगा जिले के वीरपुर स्थित बसनपुर प्रखंड में ड्यूटी पर थे, जहां अचानक दिल का दौरा (हार्ट अटैक) आने के कारण वे गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही वहां मौजूद वरीय अधिकारी और सहकर्मी उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित की।