फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर क्षेत्र खंभा नम्बर 1229/15 आसफाबाद से थोड़ा आगे रेलवे लाइन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
थाना रसूलपुर क्षेत्र खंभा नम्बर 1229/15 आसफाबाद से थोड़ा आगे रेलवे लाइन पर अज्ञात करीब 35 वर्षीय युवक के शव पड़ा होने की जानकारी बीती डजेर रात थाना पुलिस को मिली। जिस पर मौके पर पहुँची थाना पुलिस ने शिनाख्त का काफी प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। उक्त जानकारी शव लाने वाली थाना पुलिस ने मीडिया को दी।