निवाई: किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट का क्षेत्र के किसानों ने जगह-जगह किया स्वागत
Niwai, Tonk | Oct 16, 2025 किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट का आज़ गुरुवार को दोपहर करीब 3 बजे क्षेत्र के गांव मुंडिया,चैनपुरा, ललवाड़ी चौराहा, पहाड़ी चौराहा पर पहुंचने पर सैंकड़ों किसानों ने राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफ़ा व माला पहनाकर स्वागत किया। किसान महापंचायत के ब्लाक अध्यक्ष दशरथ सिंह चौहान,युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी के नेतृत्व स्वागत किया।