सिवनी मालवा: बानापुरा: निजी अस्पताल में नाबालिग की मौत पर हंगामा, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया आरोप
सिवनी मालवा की उपनगरी बानापुरा के एक निजी अस्पताल में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे इलाज के दौरान एक 15 साल की नाबालिग लड़की की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। रविवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी के मुताबिक मृतका के चाचा ने बताया कि डॉक्टर से बार-बार पूछने पर बताया था कि लड़की सामान्य है