बिसौली: सिसरका गांव में आंगनबाड़ी केंद्र पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम से कार्रवाई की मांग की
बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव सिरसका में ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए गुरुवार को 2 बजे करीब उपजिलाधिकारी बिसौली को शिकायती पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बने आंगनबाड़ी केंद्र के कुछ हिस्से पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा कब्जा कर लिया गया है।