ललितपुर: सदर कोतवाली क्षेत्र में युवक पर धारदार हथियार से हमले की जानकारी जिला अस्पताल के डॉक्टर ने दी
जिला अस्पताल में emo के पद पर तैनात डॉक्टर मानवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि रात्रि करीब 9:30 बजे राहुल नाम का एक व्यक्ति आया उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला किया गया है उसके दाहिने कंधे पर और सिर के दाहिने हिस्से में चोट के निशान है। युवक के स्वास्थ्य की स्थिति पूछने पर बताया गया है कि युवक की स्थिति ठीक है और घायल युवक का इलाज चल रहा है।